{"_id":"5ed4f7a08ebc3e907d08380e","slug":"hrtc-plied-buses-in-local-and-long-routes-from-solan-run-almost-empty-solan-news-sml3344372129","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकल और लंबे रूटों पर खाली दौड़ीं एचआरटीसी की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकल और लंबे रूटों पर खाली दौड़ीं एचआरटीसी की बसें
विज्ञापन
सोलन। जिला सोलन में सोमवार से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें चलना शुरू हो गईं। सोमवार को जिला में एचआरटीसी की करीब 115 बसें अपने निर्धारित सहित अतिरिक्त 200 रूटों पर चलाईं। सोलन से शिमला, धर्मशाला, परवाणू, बीबीएन सहित स्थानीय रूटों पर बसें चलाई गईं।
सोलन और परवाणू से शिमला के लिए छह बसों की आवाजाही हुई। स्थानीय और लंबे रूटों की बसों में बहुत कम सवारियों ने पहले दिन सफर किया है। अधिकतर बसें खाली ही सड़कों पर दौड़ती रहीं। वहीं निजी संचालकों ने अपनी सेवाएं पूरी तरह बंद रखीं। जिले के परवाणू, अर्की, नालागढ़ से चली बसों में भी बहुत कम सवारियों ने सफर किया। इस दौरान लोगों ने जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन किया। सीमा परवाणू से बाहर कोई भी बसें नहीं चलीं। बीबीएन के लिए परवाणू-बरोटीवाला से बसों को भेजा। अड्डा प्रभारी सोलन बृजलाल शर्मा ने बताया कि अधिकतर रूटों पर बसों को चलाया गया लेकिन बहुत कम सवारियों ने सफर किया।