फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   HRTC Nalagarh depot plies just 10 percent of buses on routes

नालागढ़ डिपो में रविवार को चलीं 10 फीसदी बसें

Sun, 09 May 2021 10:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। कोरोना कर्फ्यू के चलते सवारियां नहीं मिलने से पथ परिवहन निगम के नालागढ़ डिपो ने रविवार को मात्र दस फीसदी रूटों पर ही बसें भेजीं। निगम ने मात्र आठ लंबे रूटों पर बसें भेजीं, शेष बसें लोकल रूटों पर चलाई गईं।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के चलते नालागढ़ डिपो में सवारियों का अभाव रहा। लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं। निजी बसों के बंद होने के बावजूद निगम की बसों यात्री नहीं मिल पाए। सोमवार से बसें बंद होने से लोग अपने घरों से बाहर नहीं गए। नगर निगम ने 12 लोकल रूटों पर ही बसें चलाईं जबकि लंबे रूटों में पालमपुर, अंबाला, चंडीगढ़ और ऊना ही बसें चलाई गईं। नालागढ़ डिपो में 72 रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। कई रूटों पर तीन-चार ट्रिप लगाए जाते हैं जिससे कुल 180 ट्रिप लगते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा 90 निजी बसें तीन सौ अधिक रूट पर आवाजाही करती है। निजी बसें चार दिनों से बंद पड़ी हैं और निगम की बसों को सवारियों नहीं मिल रही हैं। इससे रविवार को मात्र दो दर्जन रूट पर ही बसें चलीं। परिवहन निगम के नालागढ़ डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र चौधरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं। सोमवार से पूरी तरह बसें बंद होने के चलते लोग घरों से नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed