फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   HRTC Chamba depot bus parked on NH-5 after break down as piecemeal workers on strike

एनएच पर पांच दिनों से खड़ी एचआरटीसी की खराब बस

Fri, 03 Dec 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
HRTC Chamba depot bus parked on NH-5 after break down as piecemeal workers on strike
कालका-शिमला एनएच पर खराब हुई निगम की बस। - फोटो : SOLAN
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर सनवारा के समीप एचआरटीसी चंबा डिपो की बस पांच दिनों से खराब खड़ी है। इसकी सुध न तो एचआरटीसी कर्मियों ने ली है और न ही कोई कर्मचारी अभी तक देखने आया है। पांच दिनों से खराब बस से शिमला की ओर जा रही लेन में एक तरफ आवाजाही चल रही है।
विज्ञापन

इस बस से दुर्घटना का अंदेशा भी बना हुआ है। सड़क किनारे खड़ी बस को देखकर ऐसा लग रहा है कि निगम इसे नजरअंदाज कर रहा है। अब इसे निगम की नाकामी कहें या पीसमील वर्करों की हड़ताल का असर। हालांकि निगम अधिकारियों ने बस के खराब होने के बाद जांच करनेे की बात कही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंबा से शिमला जा रही एचआरटीसी चंबा डिपो की बस बीते शनिवार को सनवारा के समीप खराब हो गई थी। ड्राइवर-कंडक्टर बस को नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खंड़ा कर गए। सूचना क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय चंबा ने सोलन व परवाणू वर्कशाप को बताया। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची लेकिन फाल्ट का पता नहीं चल पाया। पीसमील वर्करों की हड़ताल से बस ठीक करने में परेशानी आ रही है।

उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी चंबा राजन जमवाल ने कहा कि बस को ठीक करने के लिए टीम मौके पर गई थी लेकिन बड़ा फाल्ट होने से मौके पर बस ठीक नहीं हो पाई। बस का इंजन भी लॉक हो गया है। इस कारण बस को रिकवरी वैन से परवाणू वर्कशाप पर ले जाया जाएगा और बस शुक्रवार शाम तक परवाणू वर्कशॉप पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed