Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   HRTC bus collides with hill, major accident averted

Solan News: पहाड़ी से टकराई एचआरटीसी की बस, बड़ा हादसा टला

Thu, 27 Mar 2025 06:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जटोली के समीप स्टेयरिंग हुआ लॉक
विज्ञापन

बस में मौजूद 35 सवारियां सुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन-राजगढ़ सड़क पर जटोली के समीप हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि स्टेयरिंग लॉक होने के कारण यह हादसा हुआ। यह बस सोलन से पुलवाहल जा रही थी, राजगढ़ रोड पर जटोली के नजदीक पहुंचने पर अचानक से इस बस की टाई एंड रोड टूट गई, जिसके कारण बस पहाड़ी की तरफ टकरा गई। गनीमत यह रही की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बस में करीब 35 सवारियां भी मौजूद थीं। जिस समय इस बस का स्टेयरिंग लॉक हुआ उस समय इसके टायर पहाड़ी की तरफ घूमे हुए थे और बस पहाड़ी से टकराई। यदि बस खाई की ओर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, इस मामले में एचआरटीसी के आरएम सोलन सुरेंद्र राजपूत से ने बताया कि जटोली के नजदीक टाई एंड रोड टूटने के कारण यह हादसा हुआ है। बस सोलन से पुलवाहल जा रही थी। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि बस में 35 सवारियां मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed