फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   HPV vaccination program started at PHC Navgaon

Solan News: पीएचसी नवगांव में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम शुरू

Sun, 05 Apr 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। पीएचसी नवगांव में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. पूजा की उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रथम लाभार्थी के रूप में 14 वर्षीय नैना ग्राम असलू (चाखड़) को एचपीवी टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एचपीवी टीका गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अभियान के तहत प्राथमिकता के आधार पर 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का टीकाकरण किया जाएगा। पीएचसी नवगांव में यह टीकाकरण अभियान 5 अप्रैल और 12 अप्रैल को भी आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रीता गौतम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रोमिला, हर्षा, आशा फेसिलिटेटर सेक्टर नवगांव ऊमा, आशा कार्यकर्ता सूरजमणि और मीरा देवी भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed