फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Housing Board parks are becoming playgrounds.

Solan News: हाउसिंग बोर्ड के पार्क बनते जा रहे खेल का मैदान

Wed, 17 Apr 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 17 Apr 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
पार्कों में वॉलीबाल खेल रहे हैं बाहर से आए लोग
विज्ञापन

कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने जताया विरोध

आर्य समाज ने दी पुलिस को शिकायत, गश्त बढ़ाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। नगर परिषद बद्दी के वार्ड-9 स्थित हाउसिंग बोर्ड फेस-3 की रिहायशी कॉलोनी में बने पार्कों में कॉलोनी के बाहर रहने वाले लोग वॉलीबाल खेल रहे हैं। इससे यहां पर पार्कों में घूमने आ रहे लोगों खासकर महिलाओं को ऐसे में परेशानी हो रही है। महिलाओं ने भी अपनी आपत्ति जताई है।
कॉलोनी निवासी वंदना, रोमा, जूली राधिका आदि ने बताया कि कॉलोनी के बने पार्कों में हर दिन शाम के समय 25 से 30 व्यक्ति आकर वॉलीबाल खेलना शुरू कर देते हैं, जिसके चलते महिलाओं को टहलने में दिक्कत आती है। इसमें खासकर गर्भवती महिलाओं को चोट लगने का डर लगता लगा रहता है। इसके चलते महिलाएं पार्कों में नहीं घूम पाती हैं और न ही छोटे बच्चों को पार्क में घुमा पाती हैं। महिलाओं ने बताया कि जब इन लोगों को खेलने से रोका जाता है तो ये दुर्व्यवहार भी करते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रिहायशी कॉलोनी में शाम के समय पुलिस गश्त लगाई जाए।
विज्ञापन

वहीं आर्य समाज के अध्यक्ष कुलबीर आर्य ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से पुलिस प्रशासन को शिकायत कर मांग उठाई है कि कॉलोनी के भीतर जो पार्क बने हुए हैं, वहां पर अन्य गतिविधियों को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई करें। पुलिस प्रशासन पार्कों में शाम के समय गश्त बढ़ाए ताकि यहां पर घूमने आए लोगों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed