{"_id":"60d768838ebc3e91fa436502","slug":"hotels-in-kasauli-and-chail-packed-for-weekends-in-solan-solan-news-sml3748916192","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर चायल, कसौली और बड़ोग के होटल पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पर चायल, कसौली और बड़ोग के होटल पैक
विज्ञापन
सोलन। वीकेंड पर होटल और पर्यटन कारोबार को पंख लग गए हैं। पिछले वीकेंड के मुकाबले इस बार जिले के पर्यटक स्थलों में सैलानियों की काफी आवाजाही देखी गई है। कसौली, चायल, बड़ोग के सभी होटल सौ फीसदी पैक हो गए हैं।
वहीं चायल में बंद होटल भी दोबारा खुलना शुरू हो गए हैं। इसमें पहले 40 होटल ही खुले थे। इस वीकेंड पर अन्य दो होटल भी दोबारा से शुरू हो गए हैं। शनिवार को कालका-शिमला एनएच से सटे छोटे-बड़े होटलों में पर्यटकों की काफी संख्या देखी गई। इसके अलावा चायल के साथ लगते साधुपुल के समीप भी काफी संख्या में पर्यटक मौज-मस्ती करते दिखाई दिए। पर्यटकों की आवाजाही शुरू होने से होटल कारोबारियों ने राहत की सांस ली है।
उधर, चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने कहा कि पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। चायल के बंद होटल भी दोबारा से खुलना शुरू हो गए हैं। अन्य दिनों की अपेक्षा वीकेंड पर पर्यटकों की अधिक आवाजाही है। इससे होटल कारोबार को पंख लग गए हैं।
विज्ञापन
कसौली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र चोपड़ा ने बताया कि 100 फीसदी होटल दो दिन के लिए पैक हो गए हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से अब होटल कारोबारियों को राहत मिली है। यदि कुछ समय के लिए पर्यटक ऐसे ही आते हैं तो अच्छा कारोबार होने की भी उम्मीद है।