फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Hospital construction work stuck due to lack of budget

Solan News: बजट के अभाव में अटका अस्पताल का निर्माण कार्य

Sat, 25 May 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 25 May 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hospital construction work stuck due to lack of budget
बद्दी अस्पताल का नव निर्मित भवन। संवाद
डेढ़ साल में तैयार होने वाले भवन को लग गए तीन साल
विज्ञापन

मिनी पीएचसी के भवन में चल रहा बद्दी का अस्पताल
वर्तमान में क्षेत्र के सामुदायिक भवन में चल रही ओपीडी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी का अस्पताल मिनी पीएचसी के भवन में चल रहा है। यहां पर 300 से अधिक ओपीडी प्रतिदिन है। 2020 से यह अस्पताल बन रहा है चार साल होने को आए लेकिन अभी तक इसका काम पूरा नहीं हुआ है। यह अस्पताल डेढ़ साल में तैयार होना था। मगर अभी तक इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। बजट न आने के कारण यह अस्पताल चालू नहीं हो पाया है। अस्पताल के अभाव यहां के लोगों की पीजीआई जाना पड़ता है।
वर्ष 1988 में बद्दी में मिनी पीएचसी का भवन बना। इस स्वास्थ्य संस्थान का दर्जा तो बढ़ता रहा, पर अभी तक इसके लिए भवन नसीब नहीं हुआ है। प्रदेश में सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले बद्दी शहर के पास अपना कोई अस्पताल नहीं है। वर्तमान में बद्दी में 50 बेड के अस्पताल का दर्जा तो है लेकिन भवन के नाम पर वहीं पुरानी उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन हैं। भवन के अभाव में चिकित्सक अस्पताल के साथ लगते सामुदायिक केंद्र में रोगियों की जांच कर रहे हैं। जून 2020 में 10.64 करोड़ की लागत से बनने वाले 50 बेड के अस्पताल का भवन निर्माण कार्य शुरू हुआ। मगर चार साल बाद भी इसका कार्य अधूरा है। अस्पताल में अभी तक टाइलों का कार्य बाकी है। बिजली का ट्रांसफार्मर भी नहीं लगा है। पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। सिविल वर्क भी अभी तक पूरी तरह से नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि भवन का ठेका 10.64 करोड़ में हुआ है और विभाग को पैसा अभी तक 7 करोड़ ही मिला है। ऐसे में ठेकेदार काम तो कर रहा है, पर धीमी गति से कर रहा है। वहीं बिजली का काम करने वाला ठेकेदार ने काम बंद कर दिया है। लोनिवि के सहायक अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि अस्पताल भवन का कार्य अंतिम दौर में है। टाइल लगाने का कार्य चल रहा है। अभी बिजली का ट्रांसफार्मर, पानी का टैंक समेत कई काम बचे हुए हैं। अगर बजट मिल जाता है तो तीन माह के भीतर इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed