फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Hopes for the regularization of panchayat watchmen have risen; a delegation met with the CM.

Solan News: पंचायत चौकीदारों के नियमितीकरण की उम्मीद बढ़ी, सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

Thu, 29 Oct 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 29 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hopes for the regularization of panchayat watchmen have risen; a delegation met with the CM.
मुख्यमंत्री से मिलने गया पंचायत चौकीदारों का संगठनसूत्र पंचायत चौकीदार संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)। हिमाचल प्रदेश के पंचायत चौकीदारों के नियमितीकरण की मांग पर सरकार जल्द फैसला ले सकती है। बुधवार को पंचायत चौकीदार यूनियन हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगों और समस्याओं से अवगत कराया।
यूनियन ने पंचायत चौकीदारों की सेवाएं स्थायी करने और नियमितीकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। यूनियन पदाधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग को नियमितीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल के मुताबिक, 12 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर चुके पंचायत चौकीदारों के नियमितीकरण के संबंध में अधिसूचना जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस आश्वासन से प्रदेशभर के पंचायत चौकीदारों में उम्मीद जगी है। यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत चौकीदार लंबे समय से ग्रामीण स्तर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उचित नीति के अभाव में उन्हें नियमितीकरण का लाभ नहीं मिल पाया है। यूनियन ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द औपचारिक अधिसूचना जारी कर चौकीदारों को राहत देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed