फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Honey production decrease

कीटनाशकों से मधुमक्खियों की मौत, शहद का उत्पादन गिरा

Tue, 20 Sep 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Tue, 20 Sep 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
Honey production decrease
नौणी व‌िव‌ि में शहद का उत्पादन ‌ग‌िरा। - फोटो : demo pic

कृषि, बागवानी संबंधी किसानों बागवानों की परेशानियों को दूर करने वाला नौणी विवि खुद की परेशानी को दूर नहीं कर पा रहा। फूलों में कीटनाशकों के अधिक प्रयोग से विवि में शहद उत्पादन 50 फीसदी तक गिर गया है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के फार्म में किसानों के अधिक कीटनाशकों के प्रयोग से मधुमक्खियां बीमारी की चपेट में आकर मर गईं। इनकी हनी बीज की कालोनी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

विज्ञापन


वैज्ञानिक इस वर्ष फूलों के कम खिलने को भी इसका कारण मान रहे हैं। इससे शहद उत्पादन काफी गिर गया है। हर साल नौणी विवि के एंटोमोलाजी (कीट) विज्ञान विभाग द्वारा शहद का उत्पादन किया जाता है। हर वर्ष विभाग 900 किलो हर्बल (सिंगल और मल्टीफलोरल) शहद के उत्पादन का लक्ष्य पूरा करता है। शहद की कमी के कारण नौणी से शहद खरीदने वालों को उसकी उपलब्धता में भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


इतना होता है उत्पादन
नौणी विवि में हर वर्ष 9 क्विंटल शहद का उत्पादन किया जाता है। यह विवि द्वारा हर साल बेचा जाता है। शहद को खरीदने वाले दवाइयों, गिफ्ट और अपने उपयोग के लिए इसे लेते हैं। इसके साथ ही विवि के विभिन्न विभागों के द्वारा रिसर्च वर्क के लिए भी शहद कीट विज्ञान विभाग से ही लिया जाता है। इस साल विभाग केवल 4 क्विंटल शहद की ही उत्पादन कर सका है जो मांग से बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीटनाशक से मरीं मधुमक्खियां : डॉ. अंजू
विवि के कीट विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू सुधाकर ने बताया कि विभाग द्वारा हर वर्ष मधु मक्खियों को हरियाणा ले जाया जाता है। यहां मौसम मधुमक्खियों के लिए अच्छा होता है। साथ ही फूलों की भी कोई कमी नहीं होती। लेकिन इस बार किसानों के द्वारा फसलों में कीटनाशक का स्प्रे किया गया। इससे मधुमक्खियां की कालोनियां खत्म हो गईं। यही कारण है कि विभाग इस बार कम शहद का उत्पादन कर पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed