{"_id":"67d2d82d104812753d0e1dee","slug":"holi-was-celebrated-in-the-educational-institutions-of-the-district-solan-news-c-176-1-ssml1041-139587-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले के शिक्षण संस्थानों में रही होली की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले के शिक्षण संस्थानों में रही होली की धूम
विज्ञापन
बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर मनाई होली
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले भर के शिक्षण संस्थानों में होली के एक दिन पूर्व धूम रही। इसमें छोटे बच्चों ने शिक्षकों के साथ होली का पर्व मनाया। इसमें एक दूसरे को गुलाल लगाकर खूब मस्ती की। इसके तहत सोलन के यूरोकिड्स प्ले स्कूल, साई इंटरनेशनल स्कूल सोलन, रॉयल लिटल चैंप स्कूल बसाल समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। यूरो किड्स स्कूल में विशेष तौर पर हर्बल रंगों का प्रयोग किया गया, जिससे नन्हें-मुन्हें बच्चों के स्वास्थ्य को कोई हानि न पहुंचे, न ही पानी का प्रयोग किया गया होली में, इस प्रकार पानी की सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया। स्कूल की प्रिंसिपल सीमा बहल ने होली की ऐतिहासिक कथा सुनाकर बच्चों को होली के महत्व की जानकारी दी।
बच्चों ने शिक्षकों के साथ मनाई होली
गीतांजलि स्कूल में मनाई होली नालागढ़ (सोलन) गीतांजलि स्मार्ट स्कूल में होली के उपलक्ष्य पर स्कूल की प्रधानाचार्य गीतांजलि सचदेवा ने छात्रों तथा शिक्षकों के साथ मनाई होली। स्कूल की प्रधानाचार्य सचदेवा ने बच्चों को होलिका दहन की कहानी के बारे में बताया तथा तथा बच्चों व उनके माता-पिता को होली की शुभकामनाएं दी। हमें होली खेलते समय हर्बल रंगों का प्रयोग करना चाहिए। रंगों के इस त्योहार से हमें विभिन्न रंगों का एहसास होता है।
नव आदर्श स्कूल बद्दी में होली की धूम
बद्दी(सोलन)। नव आदर्श पब्लिक स्कूल, कडुआना बद्दी में बहुत ही हर्षोल्लास होली मनाई गई। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंध निदेशक हरदेव सिंह सैनी, प्रधानाचार्य विनय शर्मा, समस्त शिक्षक, स्टाफ सदस्य और सभी छात्रों ने भाग लिया। स्कूल प्रशासन ने छात्रों को अनुशासन में रहकर खुशियों के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। प्रबंध निदेशक ममता सैनी ने होली के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किया। संवाद इनसेट
विज्ञापन
कामगारों को दी होली की शुभकामनाएं
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र लोधीमाजरा के नंदपुर स्थित कलर्स इंडिया कंपनी में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। कामगारों ने प्रबंधकों के साथ जम कर होली खेली। कंपनी निदेशक महेश बयानी ने सभी कामगारों को रंगों के त्योहार होली की शुभकामना दी। कंपनी के एचआर प्रबंधक राधा गोबिंद मंत्री ने सभी कामगारों के साथ होली खेली। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार भाईचारे का त्योहार है।आज के दिन अगर किसी के प्रति मनमुटाव हो तो एक दूसरे के रंग लगा इस मन मुटाव को दूर किया जा सकता है। संवाद
चंडी में जेबीटी के प्रशिक्षुओं ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
सोलन। वीएसएलएम शिक्षण महाविद्यालय चंडी के प्रांगण में जेबीटी के प्रशिक्षुओं के साथ कॉलेज के समस्त स्टाफ के सदस्यों ने मिलकर के रंगों का उत्सव होली पर्व मनाया। जेबीटी के विभागाध्यक्ष हीरा दत्त शर्मा ने बताया कि होली उत्सव की अंतर्गत प्रशिक्षुओं ने विभिन्न हिंदी, पंजाबी, पहाड़ी गानों पर मनमोहन एकल एवं सामूहिक नृत्य एवं गायन कर इस रंगारंग उत्सव में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।