फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Holi can be celebrated in the city only till 2 pm

Solan News: शहर में दोपहर दो बजे तक ही मना पाएंगे होली

Thu, 13 Mar 2025 04:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 04:53 PM IST
विज्ञापन
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता किए प्रबंध
विज्ञापन

पांच पेट्रोलिंग टीमें तैयार शहर और आसपास पर रखेंगी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। होली पर्व के दिन कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ भी पुलिस शिकंजा कसेगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जिले में 15 गाड़ियों और बाइक के साथ पेट्रोलिंग टीमें गठित करेगी। जबकि इतनी ही टीमें पैदल गश्त पर रहेगी। शहर में लोग दोपहर दो बजे तक होली मना सकेंगे। उसके बाद यदि हुड़दंगबाजी की और दूसरों पर गुलाल डाला तो पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर सकता है। जानकारी के अनुसार शहर समेत आस-पास के क्षेत्रों में पेट्रोलिंग टीमें भी गठित कर दी गई है। यह टीमें तुरंत हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई करेगी। दो बजे के बाद ही यह टीमें लगातार पेट्रोलिंग पर रहेगी। वहीं होली के दिन ठोडो मैदान, कोटलानाला, बसाल, देवली की सैर, चंबाघाट, धर्मपुर बाजार, समेत सोलन शहर में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने होली पर्व को लेकर सुरक्षा के सभी इंतजाम पुख्ता कर लिए है। शहर समेत अन्य क्षेत्रों में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए टीमें भी गठित कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed