फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Hindu convention in Chail, discussion on 100 years of RSS journey and Panch Parivartan

Solan News: चायल में हिंदू सम्मेलन, आरएसएस की 100 वर्ष की यात्रा और पंच परिवर्तन पर मंथन

Sat, 10 Jan 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hindu convention in Chail, discussion on 100 years of RSS journey and Panch Parivartan
चायल में हिंदू सम्मेलन के शुभारंभ के दौरान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चायल (सोलन)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश भर में आयोजित किए जा रहे विशाल हिंदू सम्मेलनों की कड़ी में शुक्रवार को कंडाघाट खंड के चायल में भव्य आयोजन किया गया। चायल पंचायत के प्रांगण में संपन्न हुए इस सम्मेलन में संघ की शताब्दी यात्रा, सामाजिक समरसता और पंच परिवर्तन के संकल्पों पर विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन में काली टीबा के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 जगमोहन महाराज मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता, सोलन विभाग कार्यवाह कश्मीर ने स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए संघ की एक शताब्दी की यात्रा और राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान के बारे में बताया। उन्होंने पंच परिवर्तन (स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण और सामाजिक समरसता) के महत्व पर जोर दिया। हिंदू सम्मेलन कमेटी (जिला सोलन) के सह संयोजक जेके ठाकुर ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में कुल 1,03,019 सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत चायल में इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। महिला शक्ति वक्ता शगुन ठाकुर ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रचलन पर गहरी चिंता व्यक्त की और समाज से इसे जड़ से खत्म करने का आह्वान किया। सम्मेलन आयोजित कमेटी के चायल मंडल के संयोजक अभय शर्मा, सह संयोजक संदीप, कोषाध्यक्ष सुरेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed