फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Himanshu was elected head boy and Komal was elected head girl, 192 students voted.

Solan News: हिमांशु हेड बॉय और कोमल चुनीं हेड गर्ल, 192 विद्यार्थियों ने किया मतदान

Fri, 01 May 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Himanshu was elected head boy and Komal was elected head girl, 192 students voted.
चंडी अर्की स्कूल में हेड बॉय-हेड गर्ल चुनाव के बाद विजेता हिमांशु और कोमल के साथ विद्यालय प्रधा
चंडी अर्की स्कूल में लोकतांत्रिक तरीके से किया हेड बॉय-हेड गर्ल का चुनाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के तहत हेड बॉय और हेड गर्ल का चुनाव लोकतांत्रिक परंपरा के अनुसार संपन्न कराया गया। क्लब की मुखिया प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र सरला ठाकुर ने बताया कि हेड बॉय पद के लिए हिमांशु, जितेंद्र, विक्रमादित्य, रजत और मनीष ने नामांकन भरा, जबकि हेड गर्ल पद के लिए कोमल, दिव्या, मोनिका और मुस्कान उम्मीदवार रहीं। विद्यालय के कुल 192 विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया। मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य एलआर ठाकुर ने परिणाम घोषित किए। परिणामों में 12वीं कक्षा के हिमांशु को हेड बॉय और कोमल को हेड गर्ल चुना गया। परिणाम घोषित होने के बाद दोनों विजेताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनकी समस्याओं को विद्यालय प्रबंधन समिति और प्रधानाचार्य तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और सभी विद्यार्थियों से अनुशासन बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed