{"_id":"61ded0d2a0d3201bfa37437e","slug":"himachal-government-takes-back-decision-of-increasing-goods-tax-solan-news-sml3964413128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने गुड्स टैक्स का बढ़ाने का फैसला लिया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने गुड्स टैक्स का बढ़ाने का फैसला लिया वापस
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी और नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने कहा कि सरकार ने गुड्स टैक्स बढ़ाने का निर्णय तुरंत प्रभाव से वापस ले लिया है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने ट्रक ऑपरेटर के हित में यह फैसला लिया है।
नालागढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर दोनों भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार ने बढ़ाए गुड्स टैक्स को वापस लेकर ट्रक ऑपरेटरों की समस्याओं का समाधान किया है। पहले गुड्स टैक्स आबकारी एवं कराधान विभाग में जमा होता था। सरकार ने गुड्स और टोकन टैक्स एक ही जगह ट्रांसपोर्ट विभाग में जमा करवाने का निर्णय लिया है।
सरकार ने छह टायर वाले ट्रक का गुड्स टैक्स छह से 10 हजार और 10 टायर वाले ट्रक का 10 से बढ़ाकर 15 हजार करने की अधिसूचना जारी की थी। सरकार ने ट्रक संचालकों के हित में निर्णय लेते हुए इसे तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हरबंस पटियाल, पूर्व बीडीसी चेयरमैन गुरबख्श चौधरी, नालागढ़ भाजपा मंडल महामंत्री मनोहर सिंह, भाजयुमो मंडलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह उपस्थित रहे।