{"_id":"68ceb04b87b3e06134001da0","slug":"himachal-and-kerala-cuisine-became-the-center-of-attraction-solan-news-c-176-1-ssml1044-153231-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हिमाचल और केरल के व्यंजन बने आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हिमाचल और केरल के व्यंजन बने आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
पट्टा महलोग स्कूल में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत भोजन महोत्सव का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पट्टा महलोग में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत विशेष भोजन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश और केरल के पारंपरिक व्यंजन तैयार कर प्रस्तुत किए। विद्यालय की प्रिंसिपल सोनिया काला ने बताया कि हिमाचली व्यंजनों में मदरा, धाम, बबरू और सिड्डू जैसे पकवान विद्यार्थियों ने बनाए। वहीं केरल की ओर से अवियल, अप्पम, पुट्टू और पायसम जैसे स्वादिष्ट व्यंजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विविधता में एकता की भावना से जोड़ना और विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपरा एवं खानपान से परिचित कराना था। बच्चों ने उत्साहपूर्वक व्यंजन तैयार किए और एक-दूसरे को परोसे। स्कूल के सभी शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में सांस्कृतिक आदान-प्रदान और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होती है। विद्यार्थियों ने न केवल व्यंजनों का आनंद लिया, बल्कि यह भी समझा कि भारत की असली ताकत उसकी सांस्कृतिक विविधता और एकता में है।