फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   health news solanhealth news solan

Solan News: निक्षय मित्र बनाने के लिए बीबीएन के उद्योग आए आगे

Wed, 02 Jul 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
अभियान के राष्ट्रीय सलाकार डी. धर्माराव ने बद्दी क्षेत्र का किया दौरावर्धमान में छह सौ व विनसम ने डेढ़ सौ राशन किट देने की घोषणा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। क्षय रोग मुक्त भारत बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने उद्योगों से भी संपर्क साधा है। इसके बाद उद्योग भी निक्षय मित्र बनाने के लिए आगे आए हैं। बुधवार को अभियान के राष्ट्रीय सलाकार डी. धर्माराव ने बद्दी क्षेत्र का दौरा किया। निक्षय मित्र अभियान को गति देने के लिए उद्योगपतियों से निक्षय मंत्री बनने की अपील की। उन्होंने कुछ उद्योगों का भ्रमण किया।
अभियान के तहत दून के विधायक राम कुमार चौधरी व उनकी धर्मपत्नी निधि चौधरी, ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर व उनकी धर्मपत्नी निक्षय मित्र बने। बद्दी में औद्योगिक क्षेत्र होने से टीबी रोगियों की संख्या अधिक है। सरकार ने इस अभियान का समय बढ़ाकर दिसंबर तक कर दिया है। बद्दी की वर्धमान कंपनी ने उन्हें हाथ से चलने वाले एक्सरे मशीन को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। इससे इस अभियान के तहत घर-घर जाकर रोगियों की पहचान की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय सलाहकार के साथ बद्दी की विनसम कंपनी में भी दौरा किया। कंपनी ने भी उन्हें इस अभियान के तहत सहयोग करने की बात कही।
विज्ञापन

दून के विधायक ने बताया कि बीबीएन में हर साल एक हजार से 1200 नए टीबी रोगी आते हैं। इसके अलावा एमडीआर के सौ के करीब रोगी हर साल आ रहे हैं। अभी तक बीबीएनआईए इन सभी रोगियों के निक्षय मित्र बने हुए थे, लेकिन अब अन्य लोगों को भी इसके साथ जोड़ने का प्रयास होगा। वर्धमान में 600 राशन किट देने का आश्वासन दिया। वहीं, विनसम ने 150 किट उपलब्ध करवाने की बात कही। ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने भी सभी ड्रग इंस्पेक्टरों को निक्षय मित्रों को राशन किटे देने का आश्वासन दिया। उधर, बीएमओ डॉ. अनिल अरोड़ा ने बताया कि केंद्र सरकार इस अभियान को और तेज करना चाहती है और देश में कोई भी रोगी न छूटे, इसके लिए अब पंचायतों को भी इससे जोड़ा गया है। पंचायत प्रधान भी इसकी समीक्षा करेंगे। छूटे हुए टीबी रोगियों को पंचायत की ओर से निक्षय मित्र बनाया जाएगा। इस मौके पर राज्य सलाहकार शिल्पी, डब्ल्यूएचओ की ओर से डॉ. निखिल व ब्लाॅक सुपरवाइजर देशराज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed