{"_id":"6af459cfb510b32dfd0faf4a","slug":"health-news-solan-solan-news-c-176-1-sln1013-184201-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दिवाली पर पटाखों से फैला प्रदूषण, मरीजों का घुट रहा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दिवाली पर पटाखों से फैला प्रदूषण, मरीजों का घुट रहा दम
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में उपचार के लिए दो दिनों में पहुंचे 25 मरीज, वार्डों में किए एडमिट
मरीजों को अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर का लेना पड़ रहा सहारा, प्लांट बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में दिवाली पर पटाखों से फैले प्रदूषण से लोगों का दम घुट रहा है। सांस की परेशानी से जूझ रहे मरीजों की दिक्कतें कई गुना बढ़ गई हैं। मरीजों को सांस लेने में दिक्कतें आ रही हैं। कई मरीजों को वार्डों में एडमिट तक करना पड़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में दिवाली के बाद पिछले दो दिनों में सांस लेने में दिक्कत की परेशानी को लेकर करीब 25 से अधिक मरीज उपचार के लिए मेडिसिन ओपीडी में पहुंचे हैं। इनमें से करीब पांच से छह मरीजों को मेडिसिन वार्ड में एडमिट करना पड़ा है। विशेषज्ञों के अनुसार ठंड के कारण कारण भी कई मरीजों में सांस लेने की परेशानी होती है। वहीं प्रदूषण ने इस समस्या को अब और बढ़ा दिया है। अब मरीजों को वार्डों में ऑक्सीजन सिलिंडर के सहारा लेना पड़ रहा है।
जिले के तीन बड़े अस्पतालों में अभी ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़े हैं। इनमें जिले का सबसे बड़ा क्षेत्रीय अस्पताल भी शामिल है। यहां उपचार के लिए सोलन के साथ सिरमौर और शिमला जिले से भी मरीज आते हैं। ऐसे में सांस लेने में परेशानी से जूझ रहे मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंडर के सहारे ही रहना पड़ रहा है। सिलिंडर को लाने और लेकर जाने में कर्मचारियों के साथ तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा परवाणू और नालागढ़ अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़ा है।
विज्ञापन
इनसेट
बद्दी में वायु प्रदूषण का स्तर प्रदेश में सबसे अधिक
दिवाली के बाद जिले के बद्दी क्षेत्र में सबसे अधिक एक्यूआई मापा गया था। दिवाली के बाद बद्दी में वायु प्रदूषण का स्तर प्रदेश में सबसे अधिक 203 तक पहुंच गया था। इसके अलावा परवाणू में 54, बरोटीवाला में 93 और नालागढ़ में एक्यूआई 85 मापा गया था। इसी के कारण सांस के मरीजों की संख्या और उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है।
स्वास्थ्य की खबर के साथ इनसेट
इनसेट
वायु प्रदूषण से ऐसे करें बचाव
घर से बाहर निकलते समय उच्च गुणवत्ता वाला मास्क पहनें।
अधिक धुएं वाले क्षेत्रों से दूर रहें।
घरों की खिड़कियां बंद रखें, ताकि प्रदूषण अंदर न आ सके।
यदि पहले से ही सांस की कोई बीमारी है, तो इन्हेलर हर समय साथ में रखें।
सांस लेने में अधिक परेशानी होने पर डॉक्टरों की सलाह लें।
कोट
विभाग की ओर से सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन सिलिंडर की सप्लाई पूरी रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। वहीं आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को बड़े अस्पतालों में भेजा जा रहा है। बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को भी जल्द शुरू करने की कोशिश की जा रही है। -डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सोलन