फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Health Minister says representatives must live up to the public's expectations.

Solan News: स्वास्थ्य मंत्री बोले- जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें प्रतिनिधि

Tue, 16 Jun 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतिनिधि तय करेंगे ग्रामीण विकास की दिशा, सोलन की पंचायतों को बनाएंगे विकास और सुशासन का आदर्श
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय के कोठो स्थित कला केंद्र में 254 नवनिर्वाचित प्रधान-उप्रधानों के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि ज़िला सोलन के ग्रामीण विकास, सामाजिक प्रगति एवं सुशासन की दिशा तय करेंगे। सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जिला सोलन की जनता ने भारी विश्वास जताकर उन्हें जन सेवा का यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि ये प्रतिनिधि हजारों नागरिकों की आशाओं, अपेक्षाओं और अटूट विश्वास का प्रतीक हैं। पंचायती राज संस्थाएं हमारे लोकतंत्र की आधारशिला हैं, जो जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का काम करती हैं। लोकतंत्र केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनता की आकांक्षाओं को निरंतर पूरा करने की एक प्रक्रिया है। किसी भी जनप्रतिनिधि का वास्तविक मूल्यांकन उसके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों, उसकी ईमानदारी, पारदर्शिता और जन सेवा की भावना से होता है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे मिलकर सोलन की प्रत्येक पंचायत को विकास, सुशासन, स्वच्छता और जन भागीदारी का एक आदर्श मॉडल बनाएं। इस दौरान जिले की 254 पंचायतों के प्रधान और उपप्रधानों ने गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। जबकि अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। वहीं एसपी सोलन टीएसडी वर्मा विशेष रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed