फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Health minister lays foundation stone of 1.28 crore water scheme at Dharampur

नेरीकलां पंचायत में मंत्री ने रखी पेयजल योजना की आधारशिला

Mon, 17 Aug 2020 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
सोलन। ग्राम पंचायत नेरीकलां में 1.28 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री डॉ. राजीव सैजल नेे रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत सोलन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी आवासों में जून 2021 तक नल से शुद्ध जल उपलब्ध होगा। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सोलन में करीब 275 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्योथ कमलोग उठाऊ पेयजल योजना से क्षेत्रवासियों की लंबित मांग पूरी होगी। योजना के निर्माण से ग्राम पंचायत नेरीकलां के साथ-साथ प्राथा पंचायत के कुछ गांव भी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना लगभग 1200 ग्रामीणों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रदेश में 2900 करोड़ रुपये खर्च कर 327 परियोजनाएं कार्यान्वित करने लक्ष्य है।
विज्ञापन

इससे पहले कसौली विधानसभा क्षेत्र के बड़ोग में एक बूटा बेटी के नाम योजना से सोनाक्षी, रीतिका, वन्या, सानवी, सोनाली, परिधि तथा किंजल के अभिभावकों को पौधा और किट दी। इस अवसर आंवला, बेहड़ा, कचनार, अर्जुन और जामुन के लगभग 100 पौधे रोपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारा योजना से मिलेंगे तीन हजार
प्रदेश सरकार गरीब परिवारों के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को सहारा देने के लिए सहारा योजना शुरू की है। पात्र रोगियों को दो हजार रुपये प्रतिमाह की दर से वित्तीय सहायता दी जा रही है। अब तक 9078 लाभार्थियों को 5.90 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सहारा योजना में सहायता राशि को बढ़ाकर 3 हजार प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है।

इस अवसर पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, ग्राम पंचायत नेरी कलां के प्रधान बलवंत सिंह, वार्ड सदस्य किरणा देवी, प्रकाश सिंह, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश हीरा, अधिशासी अभियंता सुमित सूद, वन मंडल अधिकारी डॉ. नीरज चड्ढा, सहायक अरण्यपाल पवन अचल, तहसीलदार सोलन गुरमीत सिंह नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चौहान, वन खंड अधिकारी विजय ठाकुर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed