{"_id":"6a43dfc854957da9f104e11b","slug":"health-checkup-of-66-patients-in-kishanpura-solan-news-c-176-1-ssml1044-172869-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: किशनपुरा में 66 मरीजों की स्वास्थ्य जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: किशनपुरा में 66 मरीजों की स्वास्थ्य जांचा
विज्ञापन
किशनपुरा में आईआरजी संस्था की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर में रोगियों की जांच करते हुए –स्रोत- स
आईआरजी संस्था ने निशुल्क दवाइयां भी बांटीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। आईआरजी संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से संचालित मोबाइल हेल्थ क्लीनिक से किशनपुरा गांव में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। शिविर में 66 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें निशुल्क दवाइयां दीं।
शिविर में डॉ. अंजली गोयल ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। स्वास्थ्य कार्यकर्ता ज्योति धीमान ने मरीजों के पंजीकरण, रक्तचाप जांच और अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य जांच में सहयोग किया, जबकि सहायक दिनेश कुमार ने शिविर की व्यवस्थाओं और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मोबाइल हेल्थ क्लीनिक से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे लोगों को समय पर उपचार मिल रहा है और अस्पतालों तक जाने में होने वाली परेशानी से राहत मिल रही है। आईआरजी के प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से संचालित यह मोबाइल हेल्थ क्लीनिक नियमित रूप से गांवों में पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयों की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।