{"_id":"69751bafe371ed34f9040258","slug":"he-provides-free-food-to-the-poor-and-has-arranged-marriages-for-66-girls-solan-news-c-176-1-ssml1040-161993-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गरीबों को रोज खिला रहे मुफ्त खाना, 66 कन्याओं की करवा चुके शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गरीबों को रोज खिला रहे मुफ्त खाना, 66 कन्याओं की करवा चुके शादी
विज्ञापन
शहर के कारोबारियों व बुजुर्गों की बनाई शूलिनी सेवा दल नाम की संस्था कर रही मदद
वाहन से शवों को निशुल्क पहुंचा रहे मोक्षधाम, 350 लोग जुड़े संस्था से
हर वार्ड में लगाए बैंच, तीन बच्चों का उठा रहे पढ़ाई का पूरा खर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। आज के व्यस्त दौर में जहां लोगों को एक दूसरे से बात करने तक का समय नहीं है। वहीं सोलन के कुछ कारोबारी व बुजुर्गाें ने समाज सेवा कर एक मिसाल कायम की है। 13 साल पहले बनाई एक संस्था शूलिनी सेवा दल आज कई गरीब लोगों को भूखे नहीं सोने दे रही। जून 2022 से संस्था प्रतिदिन शाम 6:00 बजे मालरोड पर प्रवासी व गरीब लोगों को भरपेट खाना खिलाते हैं। इसके अलावा संस्था के पदाधिकारी अपने एकत्रित फंड से अब तक 66 गरीब कन्याओं का विवाह भी करवा चुके हैं। इसमें कन्याओं के विवाह के साथ उन्हें जरूरी सामान भी दिया गया। संस्था एक शव वाहन भी खरीदा है, जिसमें शहर में शवों को वे निशुल्क चंबाघाट के मोक्षधाम तक पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं संस्था ने शहर के हर वार्ड में लोगों के बैठने के लिए बैंच भी लगाए हैं। इसके अलावा तीन जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई का खर्चा भी संस्था उठा रही है। वहीं इनकी पढ़ाई गई एक लड़की नर्स भी बन चुकी है। इसके अलावा हर माह दूसरे व चौथे रविवार को मां शूलिनी मंदिर में संस्था भंडारा भी लगती है। दल के सदस्य सन्नी सिंगला ने बताया कि वर्ष 2013 में उन्होंने यह संस्था शुरू की थी। शुरुआत में उन्होंने शूलिनी मंदिर में भंडारा देने से की थी। वहीं बाद में उन्होंने देखा कि शहर में कई लोग भूखे सोते हैं तो संस्था ने जून 2022 से शहर में प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से गरीब लोगों को खाना खिलाना शुरू किया। इसके अलावा भी अन्य समाज सेवी कार्य किए जा रहे हैं। आज संस्था में 350 लोग जुड़ चुके हैं। जो अपना फंड एकत्रित कर संस्था को चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था इसी तरह से समाजसेवी कार्यों में आगे रहेगी।