फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Harshita in Chandi school becomes student of the year

चंडी स्कूल की हर्षिता बनीं स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर

Sun, 19 Jun 2022 06:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी में प्रथम सरस्वती स्थापना दिवस समारोह की मुख्यातिथि उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी रहीं। जिला उप शिक्षा निदेशक एलिमेंट्री दीवान चंदेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
स्कूल प्रबंधन समिति ने अतिथियों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिक्षा उप निदेशक दिवान चंदेल ने बच्चों से पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों से अवगत करवाया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि अभिभावकों अपने बच्चों के लिए सहज व स्वाभाविक शिक्षा सुनिश्चित करें। इस कार्यक्रम में नायब तहसीलदार इंद्र कुमार, भूपेंद्र गांधी, नोख राम, उप प्रधान तुलसीराम, टेक चंद और बाबूराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बच्चे हुए सम्मानित
स्कूल की हर्षिता को बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड दिया गया। वार्षिक परीक्षा में कक्षा छठी से 12वीं तक टॉपर बच्चों को जिलाधीश ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में राहुल, दीक्षा, दीपिका, मनीष, ललित, राज, मोहित, आशीष, मनीषा, शिवानी, हर्षा, प्रिया, आंचल, नीरज, गुंजन, तमन्ना, कोमल, कशिश, हर्षिता, आंचल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed