फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   hand came into bending machine, fingers cut off

bending machine: सरिया मोड़ने वाली मशीन में आए कामगार के हाथ, कट गईं दोनों हाथ की उंगलियां

Tue, 06 Sep 2022 01:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
सोलन। कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कामगार के दोनों हाथ की उंगलियां कट गई। हादसा उस वक्त हुआ है जब वह बेंडिंग मशीन में सरिया मोड़ने का काम कर रहा था। कामगार कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर दूसरे चरण में चल रहे फोरलेन के निर्माण कार्य में जुटा हुआ था। इसी दौरान हादसा हुआ है।
विज्ञापन

उसके साथ काम पर लगे अन्य कामगारों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वहीं, हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कामगार के भाई की शिकायत पर फोरलेन निर्माण कर रही संबंधित कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अमरेंद्र कुमार मुखिया निवासी सरस्वतीपुर बिहार ने पुलिस को शिकायत दी है कि सोमवार को वह दाऊंसी सलोगड़ा साइट पर बेंडिंग मशीन में सरिया मोड़ने का काम कर रहा था। उसके साथ उसका भाई विपिन भी काम कर रहा था। काम करते वक्त विपिन के दोनों हाथ मशीन में आ गए, जिस कारण उसकी उंगलियां कट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया है कि हादसा ठेकेदार ज्ञान सिंह और कंपनी की लापरवाही के कारण हुआ है। क्योंकि ठेकेदार और कंपनी ने मौके पर कोई भी इलेक्ट्रीशियन नियुक्त नहीं किया है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed