फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Half a dozen forests in the district started burning amidst the heat.

Solan News: गर्मी के बीच सुलगने लगे जिले के आधा दर्जन जंगल

Mon, 25 May 2026 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
धर्मपुर, कसौली, देवठी, जौणाजी समेत अन्य जगहों पर वनसंपदा राख
विज्ञापन

डीसी की लोगों से अपील, वन विभाग का करें सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/धर्मपुर। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते पारे और भीषण गर्मी के बीच जंगलों के सुलगने का सिलसिला तेजी से शुरू हो गया है। जिला सोलन के करीब आधा दर्जन जंगलों में इस समय भीषण आग लगी हुई है। आग की लपटों के कारण बहुमूल्य वन संपदा जलकर खाक हो रही है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वन विभाग की टीमें, स्थानीय लोग और अग्निशमन विभाग संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार जिला सोलन के प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों के जंगलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। वर्तमान में धर्मपुर, कसौली, देवठी और जौणाजी समेत आधा दर्जन से अधिक जंगलों में आग धधक रही है। चीड़ की सूखी पत्तियों और तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिससे वन्यजीवों और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। वन विभाग की विशेष टीमें इस समय अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात हैं और आग से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटी हैं। वहीं जंगलों में लगातार बढ़ती आग की घटनाओं को देखते हुए उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि वे वन विभाग का सहयोग करें। जिला के जिन भी क्षेत्रों में आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं, वहां स्थानीय लोग तुरंत आगे आएं और वन विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों का साथ दें, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन

वन मित्रों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश
उपायुक्त ने विशेष रूप से तैनात वन मित्रों को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही किसी क्षेत्र में आग लगने की घटना या धुआं दिखाई दे, वन मित्र तुरंत इसकी सूचना नजदीकी वन विभाग के कर्मचारियों को दें। इसके साथ ही, वे आग बुझाने के अभियानों में स्थानीय ग्रामीणों को एकजुट कर उनका सहयोग सुनिश्चित करें, ताकि इस प्राकृतिक संपदा को नष्ट होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed