फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Had there been a railing on the culvert in Katal Khad, Shashi's life could have been saved.

Solan News: काटल खड्ड में कलवर्ट पर रेलिंग होती तो बच सकती थी शशि की जान

Mon, 26 Aug 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 26 Aug 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद लोगों ने उठाए विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल
विज्ञापन

युवा नेता हरप्रीत सैणी मिले मृतक शशि के परिजनों से
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। रामशहर नेरली मार्ग पर काटल खड्ड पर बना कलवर्ट केवल नाम का पुल है। इस पुल पर न तो रेलिंग है और न ही किनारों पर पैरापिट बनाए गए हैं। बारिश का पानी पुल के ऊपर बहता है। स्थानीय निवासी मनोज कुमार ने बताया कि काटल नदी पर काफी समय पहले पुल बनाया गया था, यहां पर आरसीसी पुल बनाने की बजाय केवल पाइपें डालकर कलवर्ट बनाई गई। न तो किनारे पर पैरापिट बनाए गए और न ही रेलिंग लगाई गई। जब भी बारिश होती है तो जंगल से लकड़ी और घास फूस बह कर आते हैं जिसके कारण पाइप ब्लॉक हो जाते हैं और सारा पानी पुल के ऊपर से निकलता है और लोगों को इसे पार करना जानलेवा होता है। रक्षा बंधन के अगले दिन 20 अगस्त को मंझयारी निवासी युवक शशि शर्मा पुल पार करते समय बाइक समेत पानी में बह गया और अपनी जान गवां बैठा।
अन्य ग्रामवासी प्रीतम सिंह ,संजू शर्मा ,नरेंद्र शर्मा, सुरेश कुमार, अमन कुमार, गौरव कुमार, काकू कुमार का कहना है कि अगर यहां पुल पर रेलिंग या पैरापिट बने होते तो युवक की जान नहीं जाती। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले इसी स्थान पर भैंसों से भरी गाड़ी भी पानी के बहाव में पलट गई थी। लोक निर्माण विभाग को कई बार आग्रह किया गया था कि यहां कर बड़ा आरसीसी पुल बनाया जाए मगर कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने इसकी जांच की मांग उठाई। लोगों ने हैरानी जताई कि न तो हादसे के दिन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर आया और न ही अभी तक किसी ने यहां का मुआयना किया है।
विज्ञापन

उधर, लोनिवि रामशहर के सहायक अभियंता आईसी शर्मा का कहना है कि जब पुल बनाया गया था तो खड्ड में इतना पानी नहीं आता था। अब विभाग शीघ्र ही यहां पर स्लैब वाला पुल बनाने के लिए एस्टीमेट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
जब तक पुल नहीं बनता शीघ्र लगाई जाए रैलिंग : सैणी
नालागढ़ (सोलन)। सोमवार को समाज सेवी और युवा नेता हरप्रीत सैनी मृतक शशि शर्मा के घर मंझयारी में जाकर उसके परिजनों से मिले और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने विभाग की बेरुखी पर दुख जताया कि अभी तक लोनिवि का कोई अधिकारी न तो मृतक के परिवार से मिलने पहुंचा है और न ही मौके पर जाकर कोई कार्यवाही की। उन्होंने विभाग से यहां बड़ा पुल बनाने का आग्रह किया है। जब तक पुल नहीं बन जाता, यहां पर रेलिंग लगाने की मांग की है। उनके साथ हीरू राम, हरिराम, पीतांबर, मोहन लाल, रोशन, भगत सिंह चलोनी, सचिन, नरेंद्र, सुरेश, संजीव और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed