फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Gurdas Chandel became the state president of Hind Mazdoor Sabha

Solan News: हिंद मजदूर सभा के प्रदेशाध्यक्ष बने गुरदास चंदेल

Tue, 10 Feb 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत्त सहायक निदेशक देवव्रत को बनाया मुख्य सलाहकार
विज्ञापन


बद्दी में हिंद मजदूर सभा की वार्षिक बैठक में चुनाव

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। हिंद मजदूर सभा के चुनाव बद्दी में मंगलवार को सर्वसम्मति से हुए। इसमें मलपुर के पूर्व उपप्रधान गुरदास चंदेल को प्रदेशाध्यक्ष और सेवानिवृत्त सहायक निदेशक देवव्रत यादव को मुख्य सलाहकार चुना गया। दोनों को प्रदेश कार्यकारिणी के चयन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। एक माह के भीतर प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
हिंद मजदूर सभा की राज्य इकाई की वार्षिक बैठक हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के प्रभारी रामकिशन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान गुरदास चंदेल और देवव्रत यादव को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। रामकिशन शर्मा ने कहा कि हिंद मजदूर सभा देश का सबसे पुराना श्रमिक संगठन है। इसकी स्थापना वर्ष 1948 में हुई थी। यह संगठन गैर राजनैतिक है और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य उद्योगों को नाजायज रूप से परेशान करना नहीं है, क्योंकि जब तक उद्योग रहेंगे, तभी मजदूरों का अस्तित्व बना रहेगा। चंदेल और यादव ने कहा कि किसी भी उद्योग को नाजायज रूप से तंग नहीं किया जाएगा। मजदूरों के अधिकारों की रक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिंद मजदूर सभा भी समर्थन देगी और प्रदर्शन में भाग लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विक्रमजीत ठाकुर, मेला राम चंदेल, नरेंद्र ठाकुर सहित अन्य मजदूर नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed