{"_id":"58db99344f1c1bfe0a63fd71","slug":"guest-attack-in-baddi","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर आए मेहमान को पहले पीटा फिर फूंक दिया ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर आए मेहमान को पहले पीटा फिर फूंक दिया ट्रक
सोलन, बद्दी, ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी के एक ट्रक चालक को अपने रिश्तेदार के क्वार्टर में उसके साथियों संग शराब पीना मंहगा पड़ गया। शराब पीकर रिश्तेदार और तीन अन्य साथियों ने मिलकर ट्रक चालक को पहले बुरी तरह से धुन डाला। युवकों के चंगुल से निकलने के बाद चालक ट्रक में छुप गया। इसके बाद गुस्साए युवकों ने ट्रक को ही आग लगा दी। चालक ने शोर मचाकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
स्थानीय पंचायत प्रधान भागचंद शर्मा ने पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात ट्रक नंबर एचपी 12डी-2863 का चालक भूपचंद पुत्र विश्वनाथ गांव धाड़े डाकघर रिचुडा तहसील एवं जिला मंडी, मंधाला स्थित अपने रिश्तेदार रिंकू के पास पहुंचा।
विज्ञापन
यहां ट्रक चालक ने रिंकू और उसके पड़ोसी किरायेदार साथी नवनीत, पंकज तथा अक्षय के साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान उनमें किसी बात पर आपसी विवाद हुआ। इसके बाद चारों ने मिलकर ट्रक चालक की धुनाई कर दी। चालक मौका देख वहां से भागकर मंधाला रोड पर खड़े अपने ट्रक में जा छिपा।
विज्ञापन
चारों को जब उसकी कोई भनक नहीं लगी तो उन्होंने ट्रक को ही आग लगा दी। इसके बाद चालक ने शोर मचाकर स्थानीय पंचायत प्रधान और अन्य लोगों की मदद से उसने अपनी जान बचाई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच ट्रक की आग को बुझाया। एसपी बददी ने मामले की पुष्टि कर कहा कि इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी।