{"_id":"69ceb70b107c6a017f08bbed","slug":"grand-divine-meeting-in-baraily-a-wave-of-faith-surged-solan-news-c-176-1-sln1003-166379-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बरायली में भव्य देव मिलन, उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बरायली में भव्य देव मिलन, उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
बरायली पंचायत में आयोजित देव मिलन कार्यक्रम के दौरान देवताओं की जात्रा में शामिल श्रद्धालु।
मनोकामना पूर्ण होने पर परिवार ने बुलाए चार देवता, श्रीमद्भागवत कथा का भी हुआ शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। बरायली पंचायत में देव आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब कर्नल श्याम सिंह चंदेल, सूबेदार मेजर लेख राम और रमेश चंदेल (पप्पू) के परिवार ने मनोकामना पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य देव मिलन एवं देव परंपरा का आयोजन किया। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख आराध्य एवं ईष्ट देवता बाडुबाडा दाड़लाघाट, शिवगण देवता, मढोड देवता मांगू और मढोड देवता कराड़ाघाट विशेष रूप से श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित रहे। पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गया, जिसका समापन 9 अप्रैल को होगा। आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे, देव दर्शन और कथा श्रवण की व्यवस्था की गई। देव यात्रा में आसपास के गांवों और दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु देव यात्राओं का आयोजन कर आभार व्यक्त करते हैं। इस आयोजन में लगभग 150 देवालय और 1500 श्रद्धालु शामिल हुए। सभी के लिए स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक व्यंजन और भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई।