फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Government should release financial benefits for pensioners soon

Solan News: सरकार जल्द जारी करे पेंशनरों के वित्तीय लाभ

Fri, 07 Mar 2025 05:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 05:17 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार में पेंशनरों ने बैठक कर उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। पेंशनर एसोसिएशन कुनिहार की मासिक बैठक पेंशन भवन तालाब कुनिहार में प्रधान विनोद जोशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यकारिणी ने कई विषयों पर चर्चा कर पेंशनरों के वित्तीय लाभ शीघ्र देने की मांग की गई। बैठक में पेंशनरों ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली की निंदा करते हुए कहा कि आज तक कभी नहीं हुआ कि कर्मचारियों की सैलरी व पेंशनरों की पेंशन पहली या दो तारीख को न मिली हो। जबकि अब हर महीने में तकरीबन यही हो रहा है कि पेंशन कभी 10 तारीख को कभी 20 तारीख को मिल रही है। बैठक में महंगाई भत्ते की बकाया किस्तों का भुगतान जल्द से जल्द करने की मांग की सरकार से की गई। पेंशनरों ने कहा कि जुलाई-2022 से मार्च-2024 तक के महंगाई भत्ते की किस्त का एरियर अभी तक नहीं दिया गया है, इसे जल्द देने के आदेश किया जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की एकमुश्त की एवज में 15 वर्ष तक कटने वाली राशि को भी घटाकर 10 वर्ष 8 माह के पश्चात पेंशन के साथ समायोजित करने के आदेश दिए जाए। वहीं 65, 70 और 75 वर्ष के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 5, 10 व 15 प्रतिशत के लाभ को मूल वेतन पर देकर पेंशन में समायोजित किया जाना चाहिए।

प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया कि एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेवानिवृत कर्मचारियों के वित्तीय लाभ संशोधित वेतनमान का अभी तक कोई भी भुगतान नहीं हुआ है। जबकि एक जनवरी 2022 के बाद से सेवानिवृत कर्मचारियों को सभी लाभ दिए जा चुके हैं, जो की अन्याय व पक्षपात वाला निर्णय है। साथ ही पेंशनरों की जेसीसी की बैठक भी जल्द बुलाने का आग्रह किया गया। बैठक में सूर्यकांत जोशी, केएल तंवर, ज्ञानचंद जोशी, गोपाल सिंह पवर, राजेंद्र शर्मा, ज्ञानचंद ठाकुर, मंसाराम पाठक, भागमल तंवर, कृष्ण लाल तंवर, दीपराम ठाकुर, दिलाराम तंवर, दिलाराम पंवर, विजय कंवर आदि पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed