{"_id":"6693ca8c2244d9ba850df779","slug":"go-to-taksal-from-sector-5-the-condition-of-the-road-is-bad-solan-news-c-176-1-ssml1040-125032-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सेक्टर-5 से टकसाल जाने \nवाले रास्ते की हालत खस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सेक्टर-5 से टकसाल जाने वाले रास्ते की हालत खस्ता
विज्ञापन
कई जगह पड़े हैं गड्ढे, लोगों के गिरने का बना रहता है डर
रोजाना सैकड़ों बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं करते हैं आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। परवाणू के साथ लगते टकसाल गांव को जाने वाले रास्ते में बारिश के पानी की सही से निकासी न होने से यहां से आवाजाही में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग परवाणू के सेक्टर-5 से होकर टकसाल गांव को जाने वाले इस रास्ते के माध्यम से आवाजाही करते हैं। पिछले वर्ष हुई भारी बारिश से इस रास्ते को भारी नुकसान हुआ था। अभी हालात ये हैं कि सड़क में कुछ जगहों पर दो से तीन फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के समय पानी का बहाव इतना तेज होता है कि सड़क में पड़े गड्ढे नजर ही नहीं आते। इसी मार्ग में एक स्कूल भी है जिसमें पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चे इसी रास्ते का प्रयोग करते हैंं। जिससे कभी भी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। पिछले वर्ष भी बरसात में इस मार्ग पर एक महिला गिर कर घायल हो चुकी है। स्थानीय निवासी नरेश शर्मा, हरीश कुमार, रवि, मनोज झा, विकास शर्मा ने बताया कि गांव के लोगों ने मिलकर टकसाल पंचायत प्रधान को सड़क ठीक करवाने के लिए दो बार ज्ञापन सौंपा था। जिस पर सिर्फ पत्थर लगाए गए वो भी बरसात में बह गए।
भारतीय जन समस्या निवारण मंच के अध्यक्ष ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि ग्रामीणों द्वारा गांव में आ रही समस्याओं को पंचायत के समक्ष उठाया जाता है परंतु उनकी समस्या का समाधान नहीं होता। पंचायत द्वारा तुरंत प्रभाव से पानी की निकासी कर व खस्ताहाल मार्ग को ठीक कर समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।
उधर, टकसाल पंचायत की प्रधान संतोष कुमारी ने बताया कि जल्द ही सड़क पर पानी की निकासी का उचित प्रबंध व रास्ते का निर्माण करवाया जाएगा ताकि गांव के लोगों को कोई परेशानी न हो।