फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Get your pet dog done by July 15 Registration, otherwise there will be a fine of 10,000

Solan News: 15 जुलाई तक करवाएं पालतू कुत्ते का पंजीकरण, नहीं तो लगेगा 10,000 जुर्माना

Thu, 15 Jun 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 15 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
पंजीकरण न करवाने वालों के खिलाफ निगम हुआ सख्त
विज्ञापन

अभी तक केवल दो ही पालतू कुत्तों का हुआ है पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में बिना पंजीकरण कुत्ता पालने वालों के लिए निगम सख्त हो गया है। अब पालतू कुत्ता रखने वाले लोगों को 15 जुलाई से पहले पंजीकरण करवाना होगा। उसके बाद यदि बिना पंजीकरण का पालतू कुत्ता मिलता है तो नगर निगम 10,000 रुपये जुर्माना लगाएगा। नगर निगम ने इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। वर्तमान में निगम के पास केवल दो ही पालतू कुत्तों का पंजीकरण दर्ज है। जबकि शहर में पालतू कुत्ता रखने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। इतना ही नहीं कई लोगों ने दो से ज्यादा कुत्ते भी पाल रखे हैं। बावजूद इसके लोग पंजीकरण नहीं करवा रहे। ऐसे में निगम के नियमों की पूरी तरह से अवहेलना की जा रही है।
गौर रहे कि नियमों के तहत शहर में कुत्ता पालने के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य हैै। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो निगम की ओर से कार्रवाई की जा सकती है। इतना ही नहीं साथ ही पंजीकरण न करवाने पर पालतू कुत्ते के मालिक पर जुर्माना लगाने और कानूनी कार्रवाई करने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम सोलन के स्वास्थ्य अधिकारी डॉॅ. योगेश गुप्ता ने कहा कि शहर में पालतु कुत्तों का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। क्योंकि लोग पालतू कुत्तों को खुले में शौच करवाते हैं, जिसकी निगम कर्मी सफाई करते हैं। वहीं शहर में केवल दो ही मालिकों ने पालतू कुत्ते का पंजीकरण करवाया है। ऐसे में पंजीकरण न करवाने वाले लोग नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि 15 जुलाई से पहले पालतू कुत्तों का पंजीकरण करवाएं, नहीं तो उन्हें 10,000 रुपये जुर्माना भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कैसे होगा पंजीकरण
पालतू कुत्तों को रखने वाले मालिकों को पहली बार में 500 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। इसके बाद हर साल मालिकों को 1500 रुपये जमा करवाने होंगे। वहीं कुछ कुत्तों की विशेष प्रजाति रखने वालों को 5000 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। वहीं हर साल उन्हें 1500 रुपये जमा करवाना होगा। वहीं डॉग केयर सेंटर खोलन वालों को पहली बार में 5000 रुपये देना होगा। जबकि हर साल 10,000 रुपये देने अनिवार्य है।

इनसेट
शूलिनी मेले में लगेगा पंजीकरण काउंटर
निगम की ओर से तीन दिवसीय शूलिनी मेले में भी पालतू कुत्तों के पंजीकरण के लिए काउंटर खोला जाएगा। यह काउंटर ठोडो मैदान में लगाया जाएगा। जहां पर आसानी से लोग अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण करवा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed