फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Gave the message of women empowerment by taking out a rally

Solan News: रैली निकालकर दिया महिला सशक्तीकरण का संदेश

Mon, 09 Mar 2026 01:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gave the message of women empowerment by taking out a rally
परवाणू में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं। संवाद
कंडाघाट से सोलन तक महिलाओं ने निकाली रैली,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलेभर में कार्यक्रम
विज्ञापन

महिलाओं ने नुक्कड़-नाटक समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सोलन में महिलाओं ने कंडाघाट तक स्कूटी व कार रैली निकाली। महिलाओं ने रैली के माध्यम से महिला सशक्तीकरण का संदेश भी दिया।इसके अलावा कार्यक्रम में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। वहीं इस दौरान विभिन्न नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सोलन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. राजेश कश्यप ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि हमें सभी महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि नारी-शक्ति का वास्तविक सशक्तीकरण तभी संभव है, जब परस्पर सम्मान और सहयोग की भावना सुदृढ़ हो। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, नगर निगम सोलन की उपमहापौर मीरा आनंद, विशाखा, कमला शर्मा, शांता सूद समेत अन्य महिलाएं मौजूद रही।
इनसेट
बेहतरीन कार्य के लिए किया सम्मानित
दाड़लाघाट(सोलन)। दाड़लाघाट के सरस्वती विद्या मंदिर स्यार के खेल मैदान में भी इस मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक संजय अवस्थी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों और समाज में सराहनीय योगदान देने वाले स्वयंसेवकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसमें आसपास के क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 600 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिया किया प्रेरित
परवाणू (सोलन)। परवाणू में एसएनएस फाउंडेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को स्वास्थ्य, जागरूकता और आत्मनिर्भरता के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. निधि जसवाल ने महिलाओं को वेलनेस एजुकेशन के बारे में जानकारी दी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रेरणा-1, प्रेरणा-2, सखी सहेली, लक्ष्मी, महादेव, झांसी और शिव शक्ति सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं ने अपने समूहों की ओर से बनाए गए सुंदर हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई। कार्यक्रम में लगभग 155 महिलाओं ने भाग लिया। संवाद

परवाणू में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं। संवाद

परवाणू में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed