फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Gaurav, Rajneesh Mr. and Sushma, Vanshika became Miss Farewell

Solan News: गौरव, रजनीश मिस्टर और सुषमा, वंशिका बनीं मिस फेयरवेल

Sat, 25 Feb 2023 04:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 04:24 PM IST
विज्ञापन
ऋषि आदर्श विद्यालय ब्राह्मण वेली में विदाई पार्टी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। ऋषि आदर्श विद्यालय ब्राह्मण वेली में शनिवार को विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान नौवीं कक्षा के छात्रों ने दसवीं और 11वीं कक्षा के छात्रों ने जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी। इस दौरान वरिष्ठ विद्यार्थियों ने मंच पर मॉडलिंग की, जिसमें सभी राउंड के आधार पर जमा दो से गौरव सिंह को मिस्टर और सुषमा को मिस फेयरवेल चुना गया। इसी तरह दसवीं कक्षा के रजनीश को मिस्टर और वंशिका को मिस फेयर वेल चुना गया। कनिष्ठ छात्रों ने अपने वरिष्ठ छात्रों को कई तरह के टॉस्क भी दिए, जिन्हें उन्होंने पूरा किया।

इस दौरान स्कूल से विदा होने वाले जमा दो के छात्रों ने अपने स्कूल के दौरान किए गए अनुभवों को सबके सामने साझा किया। इस मौके पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। स्कूल की चेयरमैन निशा शर्मा और प्रधानाचार्य निशा कौशिक ने विदा होने वाली विद्यार्थियों को उपहार दिए। स्कूल के निदेशक राजेश कपलेश ने बच्चों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करके खूब मेहनत करने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि वह मेहनत करेंगे और ऊंचे पदों पर पहुंचेंगे तो इससे स्कूल के साथ-साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed