फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Garlic crop started turning yellow due to lack of rain

Solan News: बारिश न होने से पीली पड़ने लगी लहसुन की फसल

Sat, 25 Feb 2023 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
सोलन। जिले के बारिश पर निर्भर वाले किसानों की रबी समेत लहसुन की फसल मौसम की बेरुखी की भेंट चढ़ने की कगार पर है। करीब दो माह से अच्छी बारिश न होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ झलक रही हैं। लहसुन, मटर और गेहूं सहित अन्य फसल सूखकर चौपट होने लग गई है। इसमें सबसे अधिक नुकसान लहसुन और मटर को हो रहा है। बारिश के अभाव में यह फसलें पीली पड़ना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोविड के बाद से लहसुन के अच्छे दाम मिलने से जिले में लहसुन की पैदावार भी बढ़ने लग गई है। इस बार करीब 580 हेक्टेयर क्षेत्र में लहसुन की रोपाई की गई है, जबकि पिछले वर्ष 500 हेक्टेयर क्षेत्र में ही खेती की गई थी। इस बार अकेले कृषि विभाग ने ही किसानों को 224 क्विंटल लहसुन का बीज वितरित किया है, जबकि कई किसानों ने बाजार से भी करीब 150 क्विंटल बीज की खरीद की है। अब बारिश न होने से लहसुन पीला पड़ना शुरू हो गया है। इसमें सबसे अधिक परेशानी बारिश पर निर्भर रहने वाले किसानों को झेलनी पड़ रही है। वहीं पानी वाले क्षेत्रों में भी सिंचाई करने के बाद सिर्फ दो दिन तक ही खेतों में नमी रह रही है। इसमें दो दिन के बाद फिर से खेतों में पानी लगाना पड़ रहा है। उधर, जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. डीपी गौतम ने बताया कि जिले में इस वर्ष लहसुन की पैदावार बढ़ी है। इसमें बारिश पर निर्भर रहने वाले किसानों ने भी लहसुन की रोपाई की है। इससे पहले पानी वाले क्षेत्रों में लहसुन की पैदावार होती थी। अब बारिश न होने से लहसुन, मटर समेत अन्य फसलें सूखने की कगार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed