फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   From April 1, water will be 10% more expensive in Himuda colonies.

Solan News: एक अप्रैल से हिमुडा काॅलोनियों में दस फीसदी महंगा मिलेगा पानी

Sun, 29 Mar 2026 01:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
घरेलू उपभोक्ताओं को अब 28 की जगह 31 रुपये में मिलेगा पानी,उपभोक्ताओं में रोष
विज्ञापन

व्यावसायिक उपभोक्ताओं को 124 रुपये प्रति हजार लीटर दरें तय
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) में रहने वाले हजारों परिवारों की जेब पर पहली अप्रैल से अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। हिमाचल प्रदेश शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) ने पानी की दरों में 10 फीसदी बढ़ोतरी का फैसला किया है। इस वृद्धि के बाद हिमुडा की कॉलोनियों में रहने वाले लोग प्रदेश का सबसे महंगा पानी पीने को मजबूर होंगे। अभी तक हिमुडा के घरेलू उपभोक्ताओं को 28.24 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से भुगतान करना पड़ रहा था, जो अब बढ़कर 31.06 रुपये हो जाएगा। यदि कोई परिवार महीने में 30 हजार लीटर से अधिक पानी का उपयोग करता है, तो उसे डबल रेट यानी दोगुने दाम चुकाने होंगे। वहीं, व्यावसायिक दरों में भी भारी वृद्धि की गई है। अभी तक जो पानी 112.99 रुपये में मिल रहा था, अब उसके लिए 124.28 रुपये प्रति हजार लीटर देने होंगे। बद्दी में 2051, मधाला में 463 व नालागढ़ 300 परिवार हिमुडा से पानी लेते हैं।हिमुडा टाउनशिप मधाला आरडब्ल्यूए के मुख्य सलाहकार राजेंद्र राणा और अध्यक्ष हरिचंद चौधरी ने इस बढ़ोतरी का कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है कि हिमुडा के रेट पहले ही बहुत ज्यादा हैं। उन्होंने मांग की है कि जिस तरह इंडस्ट्रियल कांप्लेक्स में उद्योगों को अपने ट्यूबवेल लगाने की अनुमति दी गई है, उसी तर्ज पर घरेलू उपभोक्ताओं को भी बोरवेल लगाने की परमिशन दी जानी चाहिए।

कोट
पानी की दरों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी पहली अप्रैल से प्रभावी हो जाएगी। यह रेट पहले से ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत बढ़ाए जा रहे हैं। जहां तक 30 हजार लीटर की सीमा का सवाल है, तो सामान्यत एक परिवार महीने में इससे अधिक पानी खर्च नहीं करता है।
विज्ञापन

-संदीप ठाकुर, सहायक अभियंता, हिमुडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed