फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Free Lpg connection for the BPL Family

बीपीएल परिवार अब फ्री में लो घरेलू गैस कनेक्शन

Fri, 15 Jul 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Fri, 15 Jul 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Free Lpg connection for the BPL Family
गैस कनेक्शन से वंचित गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर कर रहे बीपीएल श्रेणी के गरीब परिवारों का खाना अब रसोई गैस से पकेगा। - फोटो : demo pic

गैस कनेक्शन से वंचित गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर कर रहे बीपीएल श्रेणी के गरीब परिवारों का खाना अब रसोई गैस से पकेगा। केंद्र सरकार ऐसे परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन मुहैया करवाएगी। यह संभव होगा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से। इसे अर्की समेत जिला भर में लागू किया जा चुका है। लेकिन जानकारी के अभाव में गरीब परिवारों के लोग इस सुविधा से वंचित हैं।

विज्ञापन


सैकड़ों बीपीएल परिवारों के लोगों को इस योजना से लाभान्वित किया जा सकेगा। योजना के तहत कनेक्शन एकदम फ्री होगा। चूल्हा, गैस पाइप और रसोई सिलेंडर सब्सिडाइजड कीमतों पर बीपीएल श्रेणी के परिवारों को  मिलेगा। सोलन जिला में बीस हजार के करीब बीपीएल परिवार हैं।
विज्ञापन


महिलाएं उठाएं लाभ : गर्ग
अर्की गैस ऐजेंसी के प्रभारी ऋतुराज गर्ग ने बताया कि इस योजना के तहत ऐसी सभी बीपीएल महिलाओं को शामिल किया है, जिनके पास पहले से गैस कनेक्शन नहीं हैं। ऐसी महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। सभी पात्र महिलाएं निशुल्क गैस कनेक्शन के लिए संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


1500 लोन लें या कैश दें
एक अनुमान के मुताबिक गैस सिलेंडर, चूल्हा और पाइप करीब 3100 रुपये की कीमत तक होगी। बीपीएल परिवारों को इसमें 1600 की सब्सिडी मिलेगी। शेष रकम उन्हें चुकता करनी होगी। इसके लिए गैस कंपनियां लोन का प्रावधान करेंगी। लेकिन यह लोन बीपीएल परिवार को चुकाना होगा। लोन उस वक्त चुकता होगा जब गैस रीफिल करवाने के लिए बीपीएल परिवार पहुंचेंगे। लेकिन उनके खाते में गैस रिफिल की सब्सिडी उस वक्त तक नहीं आएगी जब तक उनका ऋण चुकता नहीं होगा।


कंपनियों को दिए गए निर्देश
डीएफएससी यादवेंद्र पाल ने कहा कि इस संबंध में तमाम कंपनियों को निर्देश दिए हैं। यह लाभ उन बीपीएल परिवारों की महिलाओं को मिलेगा जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं हैं। पात्र लोग आवेदन और संबंधी दस्तावेज लेकर आएंगे और गैस कनेक्शन ले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed