{"_id":"609d65e78ebc3e6aca2e75e0","slug":"frauds-cheat-3-62-lakhs-rupees-from-nalagarh-transporter-by-hacking-bank-account-linked-with-google-pay-solan-news-sml37018712","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगलपे खाते को हैक कर 3.62 लाख रुपये पर हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूगलपे खाते को हैक कर 3.62 लाख रुपये पर हाथ साफ
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। ढांग टपरियां के एक व्यक्ति का खाता हैक कर लाखों रुपये पर हाथ साफ कर लिया है। खाताधारक को मेसेज आने से पैसे निकलने का भी पता नहीं चला। उसे तब पता चला, जब उसे किसी की पेमेंट करनी थी लेकिन खाता में बैलेंस शून्य बताया।
पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है। बीबीएन क्षेत्र में साइबर क्राइम की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला ढांग टपरिया के रहने वाले संत सिंह पुत्र दलीप सिंह के साथ हुई। इसके खाते से गूगलपे से 3.62 लाख का चूना लगाया है। इसकी शिकायत बद्दी थाने में दी है।
शिकायत में संत सिंह ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का कारोबार करता है और उसकी अपनी गाड़ियां हैं। उसका खाता पंजाब नेशनल बैंक की बद्दी शाखा में है। वह तेल डलवाने और ड्राइवरों के पैसे देने के लिए गूगलपे का ही प्रयोग करता है। सात मई को जब बैंक में पैसे निकलवाने गया तो पता चला कि खाते में पर्याप्त राशि नहीं है।
विज्ञापन
खाते की स्टेटमेंट निकलवाई तो पता चला 21 मार्च से ही उसके खाते से कोई गूगलपे से हैकर धीरे-धीरे पैसे निकाल रहा था। हैरानी की बात है कि संत सिंह के फोन पर कोई मेसेज नहीं आया। उसे इसका पता सात मई को चला जब वह बैंक गया और राशि निकालनी चाहिए तो पता लगा कि उसके खाते से 3,62000 पर की राशि विभिन्न तारीखों को गूगलपे से निकाली गई है।
बैंक खाते में और पैसा होने से उसने तुरंत ही ही उसने अपना खाता बंद करवा दिया। उधर, एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया पुुलिस के पास शिकायत आई है और पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।