फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fraud case filed against former bank manager

पूर्व बैंक प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Tue, 23 Nov 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
सोलन। विजिलेंस ने फर्जी दस्तावेजों से लोन जारी करने पर जोगिंद्रा बैंक की पूर्व शाखा प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामला बैंक की नौणी शाखा का चार वर्ष पुराना है।
विज्ञापन

तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने कम ब्याज से संबंधित लोन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक महिला को करीब पांच लाख का ऋण जारी कर दिया था। इसका खुलासा तब हुआ जब ऋणधारक ने लोन किस्त नहीं भरी। जिन लोगों के नाम पर जमानत के फर्जी दस्तावेज भरे थे उन्हें बैंक से फोन आने लगे। लोग फोन पर इस बारे में सुनकर हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने इसकी 2020 में विजिलेंस को शिकायत दी। अब विजिलेंस की जांच पूरी हो गई है। इसके बाद अब पूर्व बैंक प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अब लोन फर्जीवाड़े को लेकर अन्य कई खुलासे भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

जोगिंद्रा बैंक नौणी शाखा में एक महिला ने लोन के लिए आवेदन किया था। इस दौरान बैंक प्रबंधक निशा रानी ने अपनी शक्तियों का कथित तौर पर गलत प्रयोग कर संबंधित महिला को कम ब्याज पर लोन देने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए। किसी अन्य का लोन संबंधित महिला को दे दिया। वहीं इसके लिए जमानतियों के भी फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षर किए गए। कुछ महीने बाद जब ऋणधारक ने समय पर किस्तें जमा नहीं करवाई तो जमानतियों को बैंक से फोन आना शुरू हो गए। इसकी जांच करने पर पाया कि बैंक प्रबंधक की ओर से उनके फर्जी दस्तावेज जमानत के रूप में लगाए गए हैं। जमानतियों ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी। इसके बाद विजिलेंस जांच में बैंक प्रबंधक और अन्य एक महिला की धोखाधड़ी सामने आई है। अब विजिलेंस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके तहत बैंक से मामले के संबंध में सभी रिकॉर्ड को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी विजिलेंस श्वेता ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर विजिलेंस जांच कर रही थी। इसके बाद अब बैंक प्रबंधक निशा रानी सहित अन्य एक महिला की धोखाधड़ी सामने आई है। इसके आधार पर पूर्व प्रबंधक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में अन्य कई खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed