Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Four years imprisonment and a fine of Rs 51,000 for molesting a minor

Solan News: नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को चार साल की कैद, 51 हजार रुपये जुर्माना

Sat, 30 May 2026 04:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 04:17 AM IST
विज्ञापन
पाॅक्सो कोर्ट न्यायाधीश सोलन कनिका चावला की अदालत ने सुनाई सजा
विज्ञापन

वर्ष 2022 में की थी दोषी ने नाबालिग के साथ की थी जबरन छेड़छाड़
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पाॅक्सो कोर्ट न्यायाधीश सोलन कनिका चावला ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें करने के दोषी को अलग-अलग धाराओं में चार साल की सजा व 51 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामले की पैरवी विशेष अभियोजक पृथ्वी सिंह नेगी ने की। उन्होंने बताया कि दोषी मनीष कुमार पुत्र कुलदीप कुमार गांव संडोली डाकघर हरीपुर संडोली तहसील व थाना बद्दी जिला सोलन वर्ष दिसंबर 2022 में लगभग 4:00 बजे शाम पीड़िता जिसकी उम्र महज 13 साल थी, को बहला फुसला कर ले गया। जब पीड़िता समय करीब 9:00 बजे घर पहुंची तो काफी घबराई हुई थी, उसने परिजनों को बताया कि जब वह ट्यूशन से घर आ रही थी तो दोषी ने उसे खींच कर गाड़ी में बिठा लिया व शीतलपुर की तरफ ले गया। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इसके बाद बद्दी थाना में मामला दर्ज किया गया और चार्जशीट तैयार की गई। उन्होंने बताया कि मुकद्दमा में कुल 23 गवाह अभियोजन पक्ष की तरफ से गवाही के लिए कोर्ट में पेश किए गए। अदालत में साक्ष्यों के आधार पर मनीष को दोषी करार दिया।

उन्होंने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत तीन साल का कठोर कारावास व 10 हजार जुर्माना, 363 के तहत चार साल का कठोर कारावास व 10 हजार रुपये जुर्माना, 354-बी के तहत तीन साल का कठोर कारावास व 10 हजार रुपये जुर्माना, 473 के तहत दो साल की सजा व 10 हजार रुपये जुर्माना, 506 के तहत तीन साल की सजा व 10 हजार रुपये जुर्माना, 181 एमवी एक्ट के तहत दो माह का साधारण कारावास और 192 एमवी एक्ट के तहत 1000 रुपये जुर्माना लगाया। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed