फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Four lane will be ready on Sukho Majri to Suraj Marg in three months

Solan News: सूखो माजरी से सूरज मार्ग पर तीन माह में तैयार होगा फोरलेन

Mon, 27 May 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 27 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
बद्दी से पंचकूला जाने के लिए दूरी व समय होगा कम
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री गडकरी ने 2019 में किया था शिलान्यास

मार्ग के निर्माण पर खर्च होगा करीब 140 करोड़ रुपये
ओमपाल सिंह

बद्दी(सोलन)। बद्दी-पिंजौर मार्ग पर सूखो माजरा से सूरजपुर फोरलेन तीन माह में पूरा कर दिया जाएगा। इस मार्ग के खुलने से बीबीएन से पंचकूला जाने वाले लोगों काफी राहत मिलेगी। उन्हें पिंजौर में लगने वाले जाम से होकर नहीं जाना पड़ेगा। इस फोरलेन के बीच में आने वाली रेलवे लाइन की समस्या भी एनएचएआई के अधिकारियों ने हल कर दी है। रेलवे लाइन के नीचे से रास्ता बना लिया है। एक सप्ताह के बाद इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

वर्ष 2019 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सूखो माजरी से सूरजपुर फोरलेन निर्माण कार्य शुरू किया था। 7.7 किमी मार्ग पर 140 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया। यह मार्ग 90 फीसदी बनकर तैयार हो गया था लेकिन मार्ग के बीच में रेलवे लाइन आ रही थी। अभी तक तो वाहन खड्ड के ऊपर बने रेलवे पुल के नीचे से जा रहे थे। बरसात में पानी आने से यह रास्ता बंद हो जाता था लेकिन एनएचएआई ने रेलवे लाइन के नीचे से रास्ता निकाल लिया है। अब इस रास्ते की छत व नीचे सीमेंट से पक्का किया जा रहा है। सात दिन में रेलवे लाइन के नीचे से ही आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बद्दी के लोगों का कहना है कि बीबीएन में आने वाले लोगों को इस मार्ग के चालू होने से काफी आसानी रहेगी। इससे जहां चंडीगढ व पंचकूला जाने में कम समय लगेगा, वहीं पिंजौर में लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा। वर्तमान में पिंजौर में भी फ्लाई ओवर का काम लगने से जाम लगता है। सूखो माजरी से सूरजपुर मार्ग के तैयार होने से औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन को इससे फायदा होगा। कच्चा माल लाने व तैयार माल ले जाने के लिए यह मार्ग सबसे उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एनएचएआई के अधिशासी अभियंता जसविंद्र सिंह रंगा ने बताया कि यह मार्ग तीन माह में तैयार हो जाएगा। अभी रेलवे लाइन के नीचे सड़क तैयार कर दी गई है। इसकी छत में पलस्तर किया जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर इसे वाहनों को लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed