{"_id":"648a05c6f1469a75d707fdef","slug":"four-accused-of-rape-sent-to-judicial-custody-for-14-days-solan-news-c-176-1-ssml1040-1661-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे दुष्कर्म के चारों आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे दुष्कर्म के चारों आरोपी
विज्ञापन
अर्की(सोलन)। अर्की क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म के चारों आरोपियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बुधवार को आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड खत्म हुआ था, जिसके बाद आरोपियों को दोबारा से न्यायालय में पेश किया गया था।
गौर रहे कि अर्की क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है थी कि एक महिला उसके घर घरेलू कार्य के लिए आती है। महिला का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है और वह कम बोलती है। बीते 4 जून को यह महिला दिन का कार्य करने के बाद शाम को करीब 7:15 बजे अपने घर को चली गई। अगले दिन यह महिला इसे करीब 5:00 बजे शाम इसके घर के नीचे खेत में गिरी मिली, तो उससे इसकी वजह पूछने की कोशिश की लेकिन उसने इसे कुछ नही बताया और वह इसे अपने घर ले आया। अगले अगले दिन महिला ने बताया कि 04 जून को जब यह अपने घर जा रही थी तो रास्ते में इसके साथ क्षेत्र के चार लोगों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि चारों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।