{"_id":"6a2428208767c13e010a8acf","slug":"four-accused-arrested-with-1459-grams-of-chitta-at-two-places-solan-news-c-176-1-ssml1044-170957-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दो जगह 14.59 ग्राम चिट्टे के साथ चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दो जगह 14.59 ग्राम चिट्टे के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
नालागढ़ और बद्दी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज
शिव मंदिर पंडियाणा और हनुमान मंदिर के पास पकड़े आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। पुलिस ने दो अलग-अलग जगह 14.59 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से बरामद मादक पदार्थ एवं वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
पहले मामले में नालागढ़ पुलिस ने बघेरी में अल्ट्राटेक कंपनी के पीछे शिव मंदिर पंडियाणा के समीप दबिश देकर नालागढ़ के कुल्हाड़ी निवासी मनिंदर सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके मोटरसाइकिल से 7.62 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया। इस संबंध में पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21, 61 एवं 85 के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
दूसरे मामले में बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल-एक्स टीम ने नालागढ़ बाईपास सड़क स्थित हनुमान मंदिर के समीप नाकाबंदी के दौरान एक ऑल्टो कार को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार से 6.97 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया। इस मामले में शिमला के अंकुश, महेंद्र मेहता व विजय रसिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ एवं वाहन को कब्जे में लेकर नालागढ़ थाना में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21, 29, 61 एवं 85 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।