फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Former mayor resigns from Congress after defeat

Solan News: पूर्व मेयर ने हार के बाद दिया कांग्रेस से दिया इस्तीफा

Mon, 01 Jun 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। नगर निगम सोलन की पूर्व महापौर ऊषा शर्मा ने हार के बाद कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ऊषा शर्मा को कांग्रेस ने पार्टी विरोधी कार्य करने के कारण नगर निगम चुनाव में टिकट नहीं दिया था। कांग्रेस ने वार्ड-12 से ईश्वर दत्ता को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया था। हालांकि तीन अन्य पार्षदों पर भी पार्टी विरोध कार्य करने के आरोप लगे थे, मगर उन तीनों को पार्टी ने टिकट दे दिया था।

ऊषा शर्मा ने नगर निगम चुनाव के दौरान भाजपा को बतौर निर्दलीय प्रत्याशी कड़ी टक्कर दी। वह मात्र 70 वोटों से चुनाव हारी, जबकि इस वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे थे। वहीं हार के तुरंत बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया। उधर, इस बारे में ऊषा शर्मा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। अगर टिकट दे देते तो कांग्रेस वार्ड 12 में जीत जाती। ऐसे में जब पार्टी ने उनका सम्मान नहीं किया तो उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा देने का सही समय था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed