{"_id":"69fb3e7884543e38fc0a2a26","slug":"foresters-cut-down-7-khair-trees-in-thana-and-kandi-solan-news-c-176-1-ssml1044-168794-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: थाना और कौंडी में वन काटुओं ने काटे खैर के 7 पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: थाना और कौंडी में वन काटुओं ने काटे खैर के 7 पेड़
विज्ञापन
दो लाख से अधिक आंकी जा रही कीमत, जांच की शुरू
वन और पुलिस विभाग आरोपियों को पकड़ने में नाकाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। थाना और कौंडी पंचायत में वन काटुओं की ओर से खैर के पेड़ों की कटाई किए जाने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। आरोप है कि पुलिस और वन विभाग अब तक वन काटुओं को पकड़ने में नाकाम रहे हैं। वन विभाग ने कटे पेड़ों की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवा दी है, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
कौंडी क्षेत्र में वन काटुओं ने सात खैर के पेड़ काटे हैं। इन पेड़ों की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। वन कर्मियों को जंगल की गश्त के दौरान पेड़ों की कटाई का पता चला। वन काटू पेड़ों के मोटे हिस्से अपने साथ ले गए, जबकि छोटी टहनियां मौके पर ही छोड़ दी गईं। लोगों का कहना है कि यह सिलसिला लंबे समय से जारी है। वहीं, वन विभाग स्टाफ की कमी का हवाला दे रहा है।
थाना पंचायत के तरसेम लाल, राहुल, राम दयाल, लेखराम, लखविंद्र, रोहित, हेमराज, जसपाल और जसवीर सिंह ने आरोप लगाया कि वन काटू बेखौफ होकर जंगलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उनका कहना है कि खैर की लकड़ी को रात के समय काटकर ठिकाने लगाया जा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग की ओर से क्षेत्र में कोई नाका नहीं लगाया जा रहा, जिससे वन काटू थाना और कौंडी गांव में लंबे समय से सक्रिय हैं।
विज्ञापन
वन विभाग के आरओ करतार सिंह नेगी ने बताया कि विभाग ने मामले की शिकायत पुलिस को सौंप दी है। पुलिस जांच कर रही है। दूसरी ओर एएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई है तथा मामले की जांच की जा रही है।