फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Forest mafia attacks government employees, hits their car and runs away towards Punjab

कर्मियों पर हमला, गाड़ी को टक्कर मार भागे वन काटू

Fri, 27 Nov 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के रख प्लासी जंगल में वन काटुओं ने खैर पर फिर कुल्हाड़ी चलाई। पंजाब के बार्डर पर हुई वन तस्करी को रोकने के लिए जब वन कर्मी मौके पर गए तो वन काटुओं ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और चमका देकर भागने में सफल रहे। हालांकि, वन कर्मियों ने कटी हुई लकड़ी को सीमा पार नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

वन विभाग ने पुलिस में मामला दर्ज करवा लिया है। एक माह पहले भी पंजाब की सीमा पर वन काटू खैर के दर्जनों पेड़ काट कर लकड़ी पंजाब की सीमा पार ले गए थे जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। बीती रात रख प्लासी के जंगल में वन विभाग के कर्मियों ने किला प्लासी के समीप नाका लगा रखा था।
विज्ञापन

रात को करीब ढाई बजे नाके पर तैनात वन कर्मी विकास कटोच, शुभम चौधरी, तरसेम लाल, पंकज व गुरनाम सिंह को पेट्रोल से चलने वाले आरे की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही वन कर्मी जंगल की ओर भागे। इस दौरान वन काटू मौके पर पिकअप लेकर पहुंचे थे। वन काटू तब तक छह पेड़ काट चुके थे। पेड़ों के छोटे टुकड़े बना कर एक जगह ढेर लगा रहे थे। जैसे ही उन्हें वन कर्मियों के आने की भनक लगी तो वे पिकअप मेें बैठ कर भागने लगे। आगे रास्ते में वन कर्मियों की गाड़ी खड़ी थी, उसे टक्कर मार कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने के बाद पंजाब की सीमा पार कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ यशुदीप ने बताया कि वन काटू कटी लकड़ी ले जाने में असफल रहे लेकिन उन्होंने वन कर्मियों की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। जंगल में मौके पर खैर के छह पेड़ कटे पाए गए। विभाग ने लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। साथ ही पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। उन्होंने बताया कि वन काटू पंजाब से आए थे और गाड़ी पर पंजाब का ही नंबर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed