{"_id":"6a71f08d0a4909a272003a7d","slug":"focus-on-contaminated-water-health-department-to-collect-and-test-samples-across-the-district-solan-news-c-176-1-sln1013-175647-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दूषित पानी पर नजर, जिलेभर में सैंपल लेकर जांच करेगा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दूषित पानी पर नजर, जिलेभर में सैंपल लेकर जांच करेगा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विभाग ने कर्मियों को पानी के सैंपल भरने के दिए निर्देश
डायरिया-पीलिया के साथ डेंगू लारवा की भी होगी जांच, आशा कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
डायरिया, पीलिया जैसी बीमारियों की होगी जांच, विभाग अलर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में बारिश के बाद जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। विभाग की टीमें पंचायतों और अन्य स्थानों से पानी के सैंपल लेकर गुणवत्ता की जांच करेगी। पानी में बीमारी फैलाने वाले कारक पाए जाने पर संबंधित क्षेत्र को अलर्ट किया जाएगा। पानी की गुणवत्ता सुधारने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विभाग ने जिलेभर की आशा कार्यकर्ताओं और उनकी टीमों को पानी के सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान डायरिया और पीलिया जैसी जलजनित बीमारियों से जुड़े जोखिमों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा पानी में डेंगू के लार्वा की मौजूदगी की भी जांच की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले वर्ष इस अवधि तक जिले में डेंगू और मलेरिया के कुछ मामले सामने आए थे, जबकि इस वर्ष अभी तक ऐसे मामले सामने नहीं आए हैं। विभाग ने बारिश के मौसम को देखते हुए निगरानी और जांच का अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
खराब पानी की विभाग को भेजेंगे सूचना
बारिश के कारण अभी जिले में डेंगू और मलेरिया के मामले सामने नहीं आए हैं। विभाग अलर्ट मोड पर है। पानी में लाारवा की जांच की जा रही है। बारिश के दौरान दूषित पानी के कारण डायरिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। इसे देखते हुए आशा कार्यकर्ताओं और अन्य स्वास्थ्य टीमों को पानी के सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी क्षेत्र में पानी की गुणवत्ता खराब पाई जाती है तो वहां स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग को सूचित किया जाएगा।
-डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी