फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Five with two security guards arrested with stealing scrap from a factory in Manpura

कंपनी से स्क्रैप चुराते दो सुरक्षा कर्मियों समेत पांच लोग धरे

Wed, 01 Jun 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र मानपुरा में एक बंद फैक्टरी से स्क्रैप बेचते हुए मानपुरा पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो लोग कंपनी के सुरक्षा कर्मी हैं जो एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चोरी का सामान कबाड़ी को बेच रहे थे।
जैसे ही स्क्रैप पिकअप में डालकर ले जा रहे थे कि पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने पिकअप को सीज करने के बाद पांचों को गिरफ्तार किया। पांचों को अदालत में पेश किया जहां से तीन लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दो को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

मानपुरा में बंद पड़ी टीवीसी लाइफ साइंस में बैंक ने अपने दो सुरक्षा कर्मी राजबीर सिंह और विक्रांत सिंह को तैनात किया था। ये दोनों सुरक्षा कर्मी सोमनाथ के साथ मिल कर कंपनी से स्क्रैप निकाल कर बेच रहे थे।तीनों पिकअप में भर कर स्क्रैप कबाड़ी उपेंद्र साहनी और मुसाफिर साहनी को बेचने जा रहे थे। इस दौरान मानपुरा पुलिस रात्रि गश्त पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पुलिस ने इन लोगों से सामान की पूछताछ की तो पाया कि यह कंपनी से चोरी का माल था। पुलिस ने गाड़ी समेत सामान को सीज करने के बाद पांचों को अदालत में पेश किया जहां से राजबीर, विक्रांत और सोमनाथ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उपेंद्र साहनी और मुसाफिर साहनी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed