फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Five samples of substandard paneer fail tests in Solan ahead of festivals.

Solan News: त्योहारों से पहले सोलन में खराब पनीर के पांच सैंपल फेल

Sat, 10 Oct 2026 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 10 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
दुकानदारों को नोटिस जारी, जवाब देने के लिए दिया गया एक माह का समय
विज्ञापन

खराब दूध से बनाया गया पनीर, फैट की मात्रा भी मानक से ज्यादा पाई गई
बद्दी, नगाली और कुमारहट्टी से भरे थे खाद्य सुरक्षा विभाग ने ये सैंपल
संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी, जवाब नहीं दिया तो कोर्ट भेजे जाएंगे मामले

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले ही जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में खामियां सामने आने लगी हैं। जिले में खराब गुणवत्ता का पनीर मिलने का मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से बीते माह भरे गए पनीर के सैंपलों में से पांच की रिपोर्ट आई है। जांच में पांचों सैंपल फेल पाए गए हैं। ऐसे में विभाग ने संबंधित दुकानदारों और कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विभाग को मिली जांच रिपोर्ट के अनुसार पनीर में फैट की मात्रा निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई है। साथ ही, खराब दूध से बने होने के कारण पनीर अन्य जरूरी मानकों पर भी खरा नहीं उतर पाया है। रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने संबंधित दुकानदारों को अपना पक्ष रखने के लिए एक माह का समय दिया है।
विज्ञापन

विभाग ने बीते माह बद्दी, नालागढ़ और आसपास के क्षेत्रों से पनीर के सैंपल भरे थे। जांच रिपोर्ट में बद्दी की दो, नगाली की एक और कुमारहट्टी की दो दुकानों से लिए गए पनीर के सैंपल फेल पाए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए हैं। दुकानदारों के पास सैंपलों की दोबारा जांच करवाने के लिए भी एक माह का समय है। इसके बाद विभाग संबंधित मामलों को अदालत में भेजेगा। अदालत के आदेशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारी सीजन नजदीक आने के साथ ही विभाग जिलेभर में खाद्य पदार्थों की नियमित जांच कर रहा है। इसके तहत विभिन्न खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरकर जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

इससे पहले भी कई सैंपल हो चुके हैं फेल
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से भरे गए कई अन्य सैंपल की रिपोर्ट भी बीते माह सामने आई थी। इनमें कुछ मिठाइयों और दूध के सैंपलों में खामियां पाई गई थीं। वहीं, अर्की में आयोजित राज्यस्तरीय सायर मेले के दौरान भी विभाग ने खराब तेल को अपने कब्जे में लिया था।


कोट
विभाग की ओर से लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए समय-समय पर खाद्य पदार्थों के सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे जाते हैं। हाल ही में बीते माह भरे गए सैंपलों की रिपोर्ट सामने आई है, जिनमें पनीर के पांच सैंपल फेल पाए गए हैं। ये सभी सैंपल निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। विभाग ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। - वरिंद्रा चौहान, अतिरिक्त आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed