{"_id":"5e3863eb8ebc3e4adf77cc72","slug":"five-emcroachers-nabbed-in-solan-solan-news-sml323061348","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़, टैंक रोड पर अतिक्रमण कर रहे पांच कारोबारियों का सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगढ़, टैंक रोड पर अतिक्रमण कर रहे पांच कारोबारियों का सामान जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शहर के राजगढ़ रोड, अस्पताल सहित टैंक रोड पर नगर परिषद ने अतिक्रणकारियों पर कार्रवाई की है। नगर परिषद की टीम ने पांच कारोबारियों के सामान को भी जब्त किया। इस दौरान नप की कार्रवाई से अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कुछ कारोबारी अपना सामान समेटते हुए दिखाई दिए।
जानकारी के अनुसार शहर के राजगढ़ मार्ग, अस्पताल के समीप सहित टैंक रोड पर अतिक्रमण के चलते राहगीरों सहित वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने नगर परिषद को दी थी जिसके बाद नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की।
इस दौरान कारोबारियों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी है। दोबारा से अतिक्रमण करने पर संबंधित कारोबारी को जुर्माना भी लगाया जा सकता है। उधर, सेनेटरी इंस्पेक्टर दीप राज हंस ने बताया कि नप टीम ने मौके पर जाकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। पांच कारोबारियों के सामान को जब्त किया है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।